फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन में कालीस्थान मंदिर में 10 अप्रैल को होंगे सोमनाथ ज्योतिर्लिंग दर्शन : शैलजा

विज्ञापन
विज्ञापन
-आर्ट ऑफ लिविंग संस्था, नाहन इकाई कर रही विशेष धार्मिक एवं आध्यात्मिक समागम का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। शहर के कालीस्थान मंदिर में आगामी 10 अप्रैल को एक विशेष धार्मिक एवं आध्यात्मिक समागम का आयोजन होने जा रहा है। आर्ट ऑफ लिविंग संस्था, नाहन इकाई के सौजन्य से इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन, पूजा और अभिषेक का दुर्लभ अवसर प्रदान होगा। यह जानकारी मंगलवार को नाहन में आयोजित पत्रकारवार्ता में संस्था से शिक्षिका शैलजा पूरी ने दी।
उन्होंने बताया कि यह आयोजन क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए विशेष आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र बनेगा। कार्यक्रम के लिए विशेष रूप से आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम, बंगलुरु से सोमनाथ ज्योतिर्लिंग लाए जा रहे हैं, जिन्हें श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन

इस पावन अवसर पर कई धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए जाएंगे, जिनमें मुख्य रूप से मूल सोमनाथ ज्योतिर्लिंग पूजा एवं अभिषेक, मंगल आरती, सामूहिक सत्संग, ध्यान और साधना शामिल रहेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के इतिहास पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह यात्रा प्रदेश के चंबा से शुरू हुई थी और 10 अप्रैल को नाहन में संपन्न होगी। उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर दर्शनों की अपील की है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम 10 अप्रैल, 2026 को सायं 3:30 बजे से प्रारंभ होगा।


संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें