फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सैनवाला स्कूल का 12वीं का परीक्षा परिणाम रहा शतप्रतिशत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नाहन(सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित कक्षा 12वीं के वार्षिक परीक्षा परिणामों में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सैनवाला ने अपनी सफलता का परचम लहराया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100 फीसदी रहा है, जिससे न केवल स्कूल प्रबंधन बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।

परीक्षा परिणामों में विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार व्यक्तिगत प्रदर्शन भी किया है। कला संकाय में दिया ने 500 में से 465 अंक लेकर स्कूल में पहला स्थान झटका। वहीं, दीवांजलि 441 अंकों के साथ दूसरे और सिमरन 440 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहीं। वाणिज्य संकाय में पायल ने 500 में से 427 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। आदित्य (412 अंक) और कनिष्क (406 अंक) ने क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानाचार्य अयूब खान ने बताया कि विद्यालय के 45 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे थे और सभी सफल रहे। खास बात यह है कि इनमें से 42 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की है। प्रधानाचार्य ने इस उपलब्धि को विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त फल बताया है। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष शशिपाल और समस्त स्टॉफ ने इस शानदार उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए मेधावी छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें