गोसेवा की, दिव्यांग बच्चों को बांटे फल और बिस्किट
सत्य साईं बाबा की 98 जयंती पर आयोजित किए कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। भगवान श्री सत्य साईं बाबा की 98वीं जयंती पर श्री सत्य साईं समिति की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यहां 17 से 23 नवंबर तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला में सोमवार को साईं प्रेमियों ने सुबह के समय में माता बाला सुंदरी गोशाला में गोपाष्टमी गोसेवा की।
इसके बाद समिति के जिला अध्यक्ष प्रो. अमर सिंह चौहान की अध्यक्षता में विद्या ज्योति प्रायोजित विद्यालय पारंगत कार्यक्रम में शिरकत की। यहां बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। समिति की ओर से सभी बच्चों को सेब व बिस्किट प्रदान किए गए। इसके बाद समिति ने दिव्यांग बच्चों के हास्टल में जाकर बच्चों के साथ भजन कीर्तन किया और उनको सेब व बिस्किट का प्रसाद वितरित किया।
इस अवसर पर समिति के जिला अध्यक्ष प्रो. अमर सिंह चौहान, डॉ. सुरेश जोशी, कनवीनर किशोरी लाल पराशर, ओमकार जमवाल, वेद प्रकाश गुरुजी समेत अन्य साईं प्रेमी मौजूद रहे। संवाद