फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नाहन के चौगान से हुआ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन

विज्ञापन
नाहन चौगान में पथ संचलन करते आरएसएस के स्वयंसेवक। संवाद
विज्ञापन
नाहन चौगान से हुआ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। राजगुरु महंत योगी किशोरी नाथ महाराज ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की, जबकि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल सहित भारी संख्या में स्वयंसेवक इस दौरान मौजूद रहे।
विज्ञापन


पथ संचलन ऐतिहासिक चौगान मैदान से शुरू हुआ जो शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों से होते हुए वापस चौगान मैदान में पहुंचकर खत्म हुआ। सिरमौर जिला संघ प्रचारक चंद्रमोहन ने बताया कि दशहरे के बाद 10 दिन तक देशभर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पथ संचलन कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि पथ संचलन का मुख्य उद्देश्य पूरे समाज को संगठित करना है और मुख्य रूप से हर व्यक्ति के अंदर देशभक्ति और राष्ट्रभक्त को जागृत करना है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवक संघ के कार्यकर्ता हमेशा इस ध्येय को लेकर काम करते हैं कि कैसे देश में सेवा कार्य कर समाज हित में कार्य किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें