संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। रोटरी संगिनी नाहन ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला ओन खादरी स्कूल के 13 बच्चों को स्कूल बैग दिए गए। क्लब की महिला पदाधिकारियों ने यह स्कूली बैग स्कूल की वरिष्ठ शिक्षक शिवा नेपाली को सुपुर्द किए।
रोटरी संगिनी क्लब की अध्यक्ष सोना चंदेल ने भविष्य में भी स्कूली बच्चों की जरूरतों को पूरा करने की बात कही। इस मौके पर स्वीटी, नीलम, पारूल, सारिका, दीपा, भावना रतन, श्यामा, मोनिका जैन और ममता जैन भी मौजूद रहीं।