आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने गाए गीत, बच्चों को गिफ्ट भी बांटे
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय नाहन की ओर से ग्राम पंचायत सैनवाला के पंचायत घर में बालिका दिवस का आयोजन किया गया। इसमें आमवाला-सैनवाला पंचायत के प्रधान संदीपक तोमर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
कार्यक्रम के दौरान केक काटकर बालिका दिवस मनाया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने जन्मदिन के गीत भी गाए। इस दौरान कई बालिकाएं भी मौजूद रहीं। उनको पौधे और उपहार भी प्रदान किए गए। इस मौके पर आमवाला निवासी रेखा व संजीव की पुत्री शानवी, सैनवाला निवासी सारिका देवी और अंकुश कुमार की पुत्री वामिका ठाकुर और सैनवाला निवासी अमित व पूजा की पुत्री जसप्रीत को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर सुपरवाइजर सरिता राणा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दया देवी, सोमलता, अंजु बाला, रक्षादेवी, सुमन देवी और सुनीता देवी आदि मौजूद रहीं।