फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: ममनीष जैन को स्टार प्रेसिडेंट और भविष्य गौतम को मिला बेस्ट सेक्रेटरी का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
-दिव्यांगों के लिए लगाया कृत्रिम अंग शिविर बना सर्वश्रेष्ठ प्रोजेक्ट,
विज्ञापन

जोन-22 में सबसे अधिक सेवा कार्य करने पर भी मिला विशेष सम्मान

-रोटरी क्लब नाहन ने रुड़की में गाड़े सफलता के झंडे
संवाद समाचार एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। उत्तराखंड के रुड़की में आयोजित भव्य रोटरी अवॉर्ड समारोह में रोटरी क्लब नाहन ने अपनी उत्कृष्ट समाज सेवा और बेहतरीन नेतृत्व की बदौलत विभिन्न श्रेणियों में कई प्रतिष्ठित पुरस्कार अपने नाम किए हैं। वर्ष 2025-26 के दौरान किए गए उल्लेखनीय सेवा कार्यों के लिए क्लब और उसके पदाधिकारियों को रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3080 में एक नई और विशेष पहचान मिली है। समारोह में रोटरी क्लब नाहन के अध्यक्ष मनीष जैन को उनके कुशल नेतृत्व और साल भर के उत्कृष्ट कार्यों के लिए स्टार प्रेसिडेंट अवॉर्ड 2025-26 से नवाजा गया। इसके साथ ही क्लब के सचिव भविष्य गौतम ने अपनी प्रशासनिक कार्यकुशलता के लिए बेस्ट सेक्रेटरी ऑफ जोन-22 का प्रतिष्ठित पुरस्कार हासिल किया।
क्लब के वरिष्ठ सदस्यों ललित शर्मा, सुरेंद्र सैनी और संदीप शर्मा को समाज सेवा में निरंतर सक्रियता के लिए मोस्ट एक्टिव रोटेरियन ऑफ जोन-22 सम्मान से सम्मानित किया गया। व्यक्तिगत सम्मानों के अलावा रोटरी क्लब नाहन को बतौर संस्था भी कई बड़ी उपलब्धियां हासिल हुईं। क्लब द्वारा दिव्यांगों के लिए आयोजित किया गया आर्टिफिशियल लिम्ब्स (कृत्रिम अंग) शिविर पूरे क्षेत्र में मील का पत्थर साबित हुआ। इसे बेस्ट प्रोजेक्ट ऑफ जोन-22 चुना गया। इसके साथ ही क्लब को वित्तीय पारदर्शिता और सहयोग के लिए 100 प्रतिशत पीआरएफ (पॉल हैरिस फाउंडेशन) कंट्रीब्यूटर क्लब ऑफ जोन-22 का गौरव प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

पूरे जोन-22 में रिकॉर्ड तोड़ सबसे अधिक सामाजिक और सेवा परियोजनाएं आयोजित करने के लिए रोटरी क्लब नाहन को विशेष सम्मान से नवाजा गया। इसके अलावा क्लब की गतिविधियों को आम जनमानस तक पहुंचाने वाले क्लब बुलेटिन को भी बेहतरीन संपादन और उत्कृष्ट प्रकाशन श्रेणी में पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

इस ऐतिहासिक सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए क्लब के अध्यक्ष मनीष जैन ने कहा कि रुड़की में मिले ये सभी सम्मान रोटरी क्लब नाहन के प्रत्येक सदस्य की कड़ी मेहनत, अटूट सेवा भावना और सामूहिक समर्पण का प्रतिफल हैं। उन्होंने सभी सदस्यों, सहयोगियों और शुभचिंतकों का आभार जताते हुए संकल्प दोहराया कि क्लब भविष्य में भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ पीड़ित मानवता और समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाता रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें