फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थिति सामान्य है और हेमकुंड साहिब की यात्रा निरंतर जारी : हरभजन सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
कहा, संगत किसी भी तरह की अफवाहों पर न करें विश्वास
विज्ञापन


उत्तराखंड घटनाक्रम के बाद निहंग सिंहों का मामला अब पूरी तरह से शांत

संवाद समाचार एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। गुरुद्वारा पांवटा साहिब में हालात सामान्य, सभी निहंग सिंह पंजाब लौट गए हैं। उत्तराखंड में हुए घटनाक्रम के बाद निहंग सिंहों ने शुरू किया संघर्ष अब पूरी तरह से शांत हो गया है। संगतों को किसी भी प्रकार से डरने या फिर भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है । संगत आसानी से गुरु की नगरी पांवटा साहिब में दर्शनों के लिए आ सकती है। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पांवटा साहिब के उपाध्यक्ष हरभजन सिंह और कार्यवाहक मैनेजर गुरमीत सिंह ने संगतों से ये अपील की है।

बता दें कि गुरु की नगरी पांवटा साहिब में पिछले कुछ दिनों से चल रहे घटनाक्रम के बाद उत्तराखंड के बहराल बैरियर पर बनी संघर्ष की स्थिति को अब पूरी तरह से विराम लग गया है। सभी निहंग सिंह जत्थेबंदियाँ अपनी मांगें पूरी होने के बाद पांवटा साहिब से पंजाब लौट गईं हैं। गुरुद्वारा पांवटा साहिब में सभी कार्य सामान्य रूप से चल रहे हैं।
विज्ञापन

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पांवटा साहिब के कार्यवाहक मैनेजर गुरमीत सिंह ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से निहंग सिंह जत्थेबंदियों के गुरुद्वारा पांवटा साहिब में मौजूद होने और उत्तराखंड प्रशासन के साथ चल रही वार्ता के चलते बाहरी राज्यों से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं में असमंजस की स्थिति बनी थी। कई तरह की गलत अफवाहें भी सोशल मीडिया के माध्यम से फैलाई जा रही थीं, लेकिन अब ऐसा कुछ नहीं है सभी सेवा कार्य सामान्य रूप से निरंतर जारी हैं ।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अब स्थिति सामान्य है और हेमकुंड साहिब की यात्रा भी निरंतर जारी है। उन्होंने बताया कि संगत हेमकुंड साहिब और गुरुद्वारा पांवटा साहिब बाहरी राज्यों से आसानी से आ जा सकती है और गुरुधामों के दर्शन कर सकती है। गुरुद्वारा पांवटा साहिब में संगतों के लिए सभी सुविधाएं लंगर समेत रहने की उपलब्ध हैं। संगतों को किसी भी प्रकार से डरने या फिर भयभीत होने की आवश्यकता अब नहीं है।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें