नाहन (सिरमौर)। रोटरी क्लब नाहन के शिक्षा के क्षेत्र में सेवा कार्य जारी हैं। इसी कड़ी में राजकीय प्राथमिक एवं उच्च विद्यालय धगेड़ा को क्लब ने 20 बेंच प्रदान किए। विद्यालय में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम के दौरान इन बेंचों को विद्यार्थियों एवं विद्यालय प्रशासन को समर्पित किया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष मनीष जैन ने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना क्लब की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इन बेंचों से बच्चों को पढ़ाई में सुविधा मिलेगी और विद्यालय की आधारभूत सुविधाएं मजबूत होंगी। विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं स्टाफ ने रोटरी क्लब नाहन का आभार व्यक्त किया है। इस मौके पर रोटरी क्लब नाहन से अश्वनी शर्मा, ललित शर्मा और राजेंद्र बंसल तथा स्कूल से रविन्द्र शर्मा, दीप राज विश्वास और उदेश चौहान उपस्थित रहे। संवाद