फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह 27 जून को नाहन में

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का 27 जून को प्रातः 10:00 बजे से राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में किया जाएगा। इसमें जिले के पंजीकृत विद्यालयों के 10वीं एवं 12वीं कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम में हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट, कालाअंब मुख्य सहयोगी की भूमिका निभाएगा। इसके अलावा आईसीएफएआई यूनिवर्सिटी बद्दी, बाहरा यूनिवर्सिटी वाकनाघाट (सोलन) और आईईसी यूनिवर्सिटी बद्दी सहयोगी संस्थाओं के रूप में कार्यक्रम से जुड़ी हैं। वहीं, सह सहयोगी के रूप में बीआरसी इंस्टीट्यूट नाहन और संगड़ाह माइन एंड मिनरल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को सुबह 8:30 बजे से 10:00 बजे तक पहुंचकर पंजीकरण करवाना होगा और निर्धारित सीट ग्रहण करनी होगी। समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान कर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि सम्मानित करेंगे। यह आयोजन विद्यार्थियों की उपलब्धियों को सम्मान देने और उन्हें भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें