फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: चार महीने से बसों की कमी से बंद है रोहड़ू-पांवटा बस रूट

विज्ञापन
विज्ञापन
चार महीने से बसों की कमी से बंद है रोहड़ू-पांवटा बस रूट
विज्ञापन

बस रूट बंद होने के कारण ग्रामीणों को झेलनी पड़ रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
रोनहाट (सिरमौर)। हिमाचल पथ परिवहन निगम रोहड़ू डिपो की ओर से संचालित रोहड़ू-पांवटा बस रूट चार महीने से बंद है। बस रूट बंद होने के कारण रोहड़ू, कोटखाई, जुब्बल, त्युनी के साथ-साथ धार्मिक स्थल हनोल और हाटकोटी जाने वाले लोग खासे परेशान हैं।
ग्रामीणों को मिनस जाकर उत्तराखंड के निजी वाहन में सफर करना पड़ रहा है, जो कि जोखिम भरा होने के साथ-साथ खर्चीला साबित हो रहा है। ग्रामीणों अनिल कुमार, सुभाष, दिनेश और दलीप सिंह ने बताया कि चार महीने से रोहड़ू-पांवटा बस बंद होने से रोहड़ू की ओर जाने के लिए बहुत दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन

इससे सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के सतौन, कफोटा, शिलाई, रोनहाट, गत्ताधार क्षेत्र के साथ-साथ जिला शिमला के धार-चांदना, गुम्मा क्षेत्र के ग्रामीणों को एक मात्र बस सेवा से वंचित रहना पड़ रहा हैं।
विज्ञापन

इस बारे में रोहड़ू के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रियरंजन चौहान ने बताया कि रोहड़ू डिपो में बसों की भारी कमी चल रही है। 15 वर्ष पूरी कर चुकी बसों को रूट से हटाया जा रहा है। इससे इस वर्ष करीब 9 बसें ऑफ रोड हो जाएंगी, नई बसें उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। ऐसा होने से कई रूट प्रभावित हो रहे हैं। नई बसें मिलते ही रोहडू-पांवटा बस रूट को फिर से शुरू कर दिया जाएगा।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें