फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: दिल्ली के रोहित पहलवान ने डोरियांवाला दंगल में शानदार कुश्ती दिखा कब्जाई माली

विज्ञापन
डोरियावाला में मुख्यातिथि के साथ दंगल के विजेता-उपविजेता पहलवान। संवाद
विज्ञापन
दिल्ली के रोहित पहलवान ने जीती डोरियांवाला माली
विज्ञापन

फाइनल में मलिक पहलवान को हराया, मुख्यातिथि जगीरी राम ने बांटे इनाम

तीन दिवसीय गुग्गा जाहरवीर महाराज डोरियांवाला दंगल प्रतियोगिता का समापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पांवटा साहिब(सिरमौर)। डोरियांवाला में आयोजित तीन दिवसीय गुग्गा जाहरवीर महाराज दंगल प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। इसमें माली पर कब्जा जमाने वाले विजेता दिल्ली के रोहित पहलवान और उपविजेता मलिक पहलवान को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष जगीरी राम चौधरी

ने पुरस्कार वितरित किए।

दंगल प्रतियोगिता संचालक कमेटी प्रधान जोगिंद्र सिंह, महासचिव अनिल चौधरी व आदेश शर्मा ने बताया कि ऐतिहासिक दंगल ने तीसरी सदी में प्रवेश कर लिया है। विशाल दंगल में पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली व हिमाचल के सैकड़ों पहलवानों ते दमखम दिखाया। फाइनल मुकाबला शानदार रहा। इसमें दिल्ली के रोहित पहलवान ने मलिक पहलवान को शिकस्त देकर माली ट्रॉफी व इक्कीस हजार इनाम राशि पर कब्जा जमाया। उपविजेता रहे सहारनपुर के मलिक को ग्यारह हजार की इनाम राशि और उपविजेता ट्रॉफी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले प्रथम सेमीफाइनल मुकाबला दिल्ली के रोहित पहलवान व नोएडा के रमन पहलवान के बीच हुआ। इसमें रोहित ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल सहारनपुर के मलिक और हरियाणा के विशु पहलवान के बीच हुआ। इसमें हरियाणा के मलिक पहलवान ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश पाया।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें