फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: बिजली उपभोक्ताओं के पास फंसी 8.53 करोड़ की राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली उपभोक्ताओं के पास फंसी 8.53 करोड़ की राशि
विज्ञापन

पांवटा साहिब में 13,400 उपभोक्ताओं ने नहीं किया बिल भुगतान
तीन दिनों के भीतर लंबित बिलों का भुगतान नहीं हुआ तो कटेंगे कनेक्शन : अंकुर शर्मा
सुरेश तोमर
पांवटा साहिब(सिरमौर)। विद्युत उपमंडल पांवटा साहिब-1 में सैकड़ों उपभोक्ताओं के करीब करोड़ों की बिजली बिल राशि फंसी हुई है। इसमें कुल 13,400 व्यावसायिक एवं घरेलू उपभोक्ताओं के पास 8.53 करोड़ राशि का लंबे समय से भुगतान नहीं हो पा रहा है।
8,771 घरेलू उपभोक्ताओं के पास सर्वाधिक 3.36 करोड़ की बिल राशि लंबित है। इन उपभोक्ताओं को तीन दिनों के भीतर बिल का भुगतान नहीं होने पर बिना पूर्व सूचना के बिजली कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
विज्ञापन


बता देंं कि विद्युत उपमंडल पांवटा साहिब-1 में कुल 35,539 कनेक्शन है। इसमें 13,400 उपभोक्ताओं की करीब 8.53 करोड़ की राशि का लंबे समय से भुगतान नहीं हो पा रहा है।
इनमें कृषि सिंचाई ट्यूबवैल वाले 1,173 उपभोक्ताओं के पास 31.61 लाख, 2,871 व्यावसायिक उपभोक्ताओं के पास 1.98 करोड़ राशि, 8,771 घरेलू उपभोक्ताओं के पास करीब 3.36 करोड़, 18 बड़ेे औद्योगिक इकाइयों के पास 1.75 करोड़, जलशक्ति विभाग की संचालित 52 योजनाओं के पास 16 लाख, 14 मध्यम औद्योगिक इकाइयों के पास 10.24 लाख, 143

अस्थायी बिजली कनेक्शनों का करीब 22.52 लाख तथा 41 स्ट्रीट लाइटों का बिल 79 हजार लंबित पड़ा है।

विद्युत उपमंडल पांवटा साहिब-1 के सहायक अभियंता अंकुर शर्मा ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि तीन दिनों के भीतर लंबित बिल जमा करवाने का समय दिया

गया है। इसके बाद बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा।



बाक्स...



नाहन के दो उपमंडलों की करीब 46 लाख राशि फंसी

- बजली बोर्ड नाहन में एक और दो उपमंडलों के करीब 500 से

अधिक बिजली उपभोक्ताओं के पास 46 लाख रुपये राशि

फंसी हुई है। शहरी क्षेत्र नाहन में 300 घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं के पास 32 लाख राशि तथा ग्रामीण क्षेत्रों के 201 उपभोक्ताओं के पास करीब 14 लाख की
विज्ञापन


बिजली बिल की राशि लंबित है। बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता नाहन महेश चौधरी ने पुष्टि की है। लंबित बिलों का 5 सितंबर तक भुगतान नहीं करनेे वाले उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए जाएंगे।

संवाद

...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें