फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: रात को तेज रफ्तार वाहनों से भय और दिन में टूटी सड़कें बनींं आफत

विज्ञापन
पांवटा साहिब से किल्लौड़ मार्ग मार्ग की खस्ता हालत। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग मंत्री के सड़कों की हालत सुधारने के वादे कागजी साबित : संयम गुप्ता
विज्ञापन

कहा, पांवटा साहिब की बदहाल सड़क व्यवस्था पर प्रदेश सरकार एवं लोनिवि उदासीन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। प्रदेश सरकार और लोक निर्माण विभाग बदहाल सड़कों की दशा सुधारने को गंभीर नजर नहीं आ रहा है। बरसात शुरू होने से पहले सड़कों की दशा नहीं सुधारी गई। अब मिट्टी रोड़ी भर कर काम चलाया जा रहा है। पांवटा साहिब की जनता दोहरी मार झेल रही है। रात के समय तेज रफ्तार भारी वाहनों और खनन गतिविधियों से भय, दिन में टूटी और गड्ढों से भरी सड़कें जानलेवा बनती जा रही हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल पांवटा साहिब के अध्यक्ष संयम गुप्ता ने प्रेस बयान जारी कर पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र की बदहाल सड़कों को लेकर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े किए हैं।
उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा चौक–देवीनगर रामपुरघाट, किल्लोड़, अंबोया समेत विधानसभा क्षेत्र की अधिकांश सड़कें बदहाल हैं। जगह-जगह गहरे गड्ढे, उखड़ी सड़कें, टूटे किनारे और धूल-मिट्टी से भरे मार्ग पर जनता रोजाना परेशानी झेल रही है। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने विगत वर्ष आंजभोज में आयोजित कार्यक्रम में बड़े दावे किए हैं लेकिन पांवटा साहिब की सड़कें उन दावों की वास्तविकता जनता के सामने उजागर कर रही हैं। सरकार का विकास केवल सोशल मीडिया तक सीमित है।
विज्ञापन

पांवटा साहिब के कई स्थानों पर सड़क मरम्मत के नाम पर गड्ढों में केवल मिट्टी-रेत भरकर खानापूर्ति की जा रही है। पहली ही बारिश में यह मिट्टी और रेत बह गई है। खनन और वाहनों से वसूले जाने वाले विभिन्न कर से सरकार को करोड़ों रुपये का राजस्व प्राप्त होता है। उसी राजस्व का एक छोटा-सा हिस्सा भी जनता को सुरक्षित, मजबूत और गुणवत्तापूर्ण सड़कें उपलब्ध कराने में खर्च होता दिखाई नहीं देता। पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र की सभी जर्जर सड़कों का तत्काल सर्वे कराकर उनकी गुणवत्तापूर्ण एवं स्थायी मरम्मत कराई जाए।
विज्ञापन

संयम गुप्ता ने कहा कि युवा मोर्चा जनता के हितों की आवाज बुलंद करता रहा है। ट्रकों के मुद्दे को उठाने पर एफआईआर तक का सामना करना पड़ा, लेकिन यदि उस संघर्ष से पांवटा साहिब की जनता को राहत मिली, तो उसका कोई अफसोस नहीं है। यदि बेहतर सड़कों और जनता के अधिकारों के लिए भविष्य में भी संघर्ष करना पड़े, धरना देने से भी भाजयुमो पीछे नहीं हटेगा।-

पांवटा साहिब से किल्लौड़ मार्ग मार्ग की खस्ता हालत। स्रोत: ग्रामीण

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें