फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक दुर्घटना में युवक की मौत

Fri, 06 Nov 2015 07:53 PM IST
सराहां (सिरमौर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र सराहां के अंतर्गत नाहन-कुमारहट्टी मार्ग पर काहन पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार दोपहर को बाइक स्किड होने से बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार शुक्रवार दोपहर को बागथन पंचायत के बघार गांव निवासी हितेश कुमार (24) अपनी बाइक नंबर एचपी-14ए-5946 को लेकर सराहां की ओर आ रहा था। इस दौरान रास्ते में मदन सिंह (27) निवासी चौपाल ने उससे लिफ्ट मांगी। लिफ्ट मांगने पर हितेश कुमार ने कहा कि वह दो लोगों के साथ बाइक चलाने में असमर्थ है। जिस पर मदन सिंह ने उससे कहा कि उसे अच्छी तरह से बाइक चलानी आती है। यह सुनकर हितेश कुमार ने उसे बाइक थमा दी और खुद पीछे बैठ गया। इस दौरान काहन पेट्रोल पंप के समीप अचानक बाइक स्किड होकर सड़क पर पलट गई। मदन सिंह का सिर पत्थर से टकरा गया और उसे गंभीर चोटें आईं। स्थानीय ग्रामीणों ने उसे सराहां सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उसकी मौत हो गई।

उधर, डीएसपी राजगढ़ योगेश रोल्टा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने धारा 279 एवं 304ए के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस ने मदन सिंह का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें