फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: राजगढ़ के नेहरू मैदान में होगा गणतंत्र दिवस कार्यक्रम

विज्ञापन
राजगढ़ में गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन को लेकर बैठक में एसडीएम राजकुमार ठाकुर और अन्य। स्रोत: 
विज्ञापन
आयोजन को लेकर एसडीएम राजगढ़ की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन
विज्ञापन

कर्मचारियों और समाजसेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिलेगा सम्मान

संवाद न्यूज एजेंसी

राजगढ़ (सिरमौर)। उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह इस वर्ष राजगढ़ के नेहरू मैदान में होगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर वीरवार को एसडीएम कार्यालय में बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता एसडीएम राजकुमार ठाकुर ने की।
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया कि कार्यक्रम सुबह 11 बजे नेहरू मैदान में ध्वजारोहण के साथ शुरू किया जाएगा। इसके उपरांत पुलिस, होमगार्ड्स एवं अन्य टुकड़ियों द्वारा मार्चपास्ट किया जाएगा। साथ ही स्थानीय स्कूली बच्चों और कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। एसडीएम ने बताया कि इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों तथा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों से अपील की कि कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए सौंपे उत्तरदायित्वों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें। इस अवसर पर उपमंडल मुख्यालय राजगढ़ के सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें