फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: जादू नगरी से आया कोई जादूगर...की प्रस्तुति से मचाया धमाल

विज्ञापन
रेणुकाजी मेले की सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति देते चूड़ेश्वर दल के कलाकार। संवाद
विज्ञापन
कुलविंदर बिल्ला के नाम रही रेणुका मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू (सिरमौर) अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी कलाकार कुलविंदर बिल्ला दर्शकों पर अपनी अमिट छाप छोड़ गए। उन्होंने एक के बाद एक पंजाबी गीतों पर ऐसा धमाल मचाया कि दर्शक मस्ती में चूर होकर झूमने पर विवश हो उठे। यहां तक कि मुख्यातिथि सहित अन्य मेहमान भी खुद को नहीं रोक पाए।

बिल्ला ने तेरी मेरी नी कहानी, कोठे उथे चढ़ाया कबूतरा, जादू नगरी से आया है जादूगर, कजरा मोहब्बत वाला, तूनी बोलदी तूनी बोलदी तेरा प्यार बोलदा, आजा वे आजा परदेसिया, आपको देखकर देखता ही रहा और तेरी मेरी ऑडिये टीच बटना दी जोड़ी आदि अनेकों पंजाबी गीतों पर दर्शकों का दिल जीता।
विज्ञापन


इससे पूर्व पूर्ण शिवा ने दर्दे दिल दर्द जिंगर, बड़ी दूर से आए हैं प्यार का तोहफा लाए हैं, गुलाबी आंखें जो तेरी देखी आदि फिल्मी और पहाड़ी गीतों पर जमकर तालियां बटोरीं। गीता भारद्वाज ने इन बढ़ियां नू तढ़का लाना औ ठेकेदारनिये व अन्य लोकगीतों की प्रस्तुति पर दर्शकों का ध्यान अपनी और आकर्षित किया।
हमीरपुर के कलाकारों के झमाकड़ा लोक नृत्य ने भी खूब वाहवाही लूटी। चूड़ेश्वर लोक संस्कृति दल के मुख्य कलाकार जोगिंद्र हाब्बी ने परात और दीप नृत्य से अपने दर्शनों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।

उद्योग एवं संसदीय मामले मंत्री ठाकुर हर्षवर्धन चौहान ने दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया। इस मौके पर विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार, पांवटा के विधायक सुखराम चौधरी, नाहन के विधायक अजय सोलंकी, दयाल प्यारी, उपयुक्त प्रियंका वर्मा, एसपी एनएस नेगी, एसडीएम नाहन राजीव संख्यान, एसडीएम संगड़ाह सुनील कायथ, एसडीएम पच्छाद प्रियंका चंद्रा, बीडीओ नेहा नेगी, तहसीलदार ददाहू जयसिंह ठाकुर, डीएसपी संगड़ाह मुकेश डडवाल व सीईओ भारत सिंह ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


-संवाद

रेणुकाजी मेले की सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति देते चूड़ेश्वर दल के कलाकार। संवाद

रेणुकाजी मेले की सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति देते चूड़ेश्वर दल के कलाकार। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें