फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत : मेडिकल कॉलेज नाहन में खुली ओपीडी

विज्ञापन
नाहन के मेडिकल कॉलेज में ओपीडी खुलने के बाद उपचार करवाने के लिए जुटी लोगों की भीड़। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में करीब 40 दिन बाद शनिवार को चिकित्सकों ने ओपीडी में सेवाएं शुरू कर दी हैं। पहले दिन ओपीडी खुलते ही लोगों की भारी भीड़ पर्ची काउंटर के बाहर लग गई। शाम तक मेडिकल कॉलेज में 350 मरीजों ने पंजीकरण करवाया। ओपीडी शुरू होने के बाद मरीजों ने राहत की सांस ली है। लंबे समय से मेडिकल कॉलेज को कोविड डेडिकेटिड अस्पताल बनाया गया था। इसकी अधिसूचना शुक्रवार को रद्द कर दी गई थी।
विज्ञापन

इसके बाद शनिवार से ओपीडी शुरू कर दी गई। गौरतलब है कि आठ मई को मेडिकल कॉलेज को डेडिकेटिड कोविड अस्पताल घोषित किया गया था। तब से ओपीडी न होने मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। अब ओपीडी शुरू होने से लोगों को राहत मिलेगी। सुबह पर्ची काउंटर पर मरीजों और तीमारदारों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। शाम तक लगभग 350 लोग जांच करवाने मेडिकल कॉलेज पहुंचे। सोमवार को ओपीडी में और भीड़ होने की संभावना जताई जा रही है। अप्रैल-मई महीने में कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। नाहन मेडिकल कॉलेज से कोरोना संक्रमितों को अन्य अस्पतालों के लिए शिफ्ट करना पड़ रहा था। लिहाजा, आठ मई को मेडिकल कॉलेज डेडिकेटिड कोविड अस्पताल घोषित हुआ। इससे अस्पताल में ओपीडी सेवाएं बंद कर दी गई थी। मेडिकल कॉलेज नाहन के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसएल कौशिक ने बताया कि ओपीडी सेवाएं शुरू हो गई हैं। पहले ही भांति ही अब हर प्रकार के मरीजों को उपचार होगा। उन्होंने कहा कि आज पहला दिन होने के कारण मरीजों की संख्या कम रही। शाम तक लगभग 350 लोग जांच करवाने पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें