नाहन के सर्किट हाऊस में डीजीपी संजय कुंडू को फूलों का गुलदस्ता व स्मृति चिन्ह देते मुस्लिम वेलफे?
- फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। डीजीपी संजय कुंडू ने कहा है कि ड्यूटी में तैनात 3 हजार पुलिस जवान कोरोना से संक्रमित हुए हैं। इनमें 6 जवानों ने महामारी से जान गंवाई है। प्रदेश में अभी भी एहतियातन राज्य सीमा समेत विभिन्न क्षेत्रों में हजारों पुलिस जवान ड्यूटी पर तैनात हैं। वे शनिवार को पांवटा साहिब में कोरोनाकाल में अहम भूमिका निभाने वाले स्वयंसेवियों को सम्मानित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अंतर्राज्यीय सीमा होने से अपराध की दृष्टि से जिला काफी संवेदनशील रहता है।
फ्रंटलाइन वॉरियर्स के रुप में सिरमौर पुलिस टीम ने कोरोना काल में बेहतरीन कार्य किया है। प्रदेश में महिला और बच्चों के खिलाफ अपराध कम हो गए हैं। हर वर्ष प्रदेश में औसतन 4 हजार सड़क हादसे और 1200 की मौत होती है। सड़क सुरक्षा के तहत जागरूकता अभियान से हादसों का ग्राफ कम हुआ है। 6वीं आईआरबी बटालियन के निर्माणाधीन भवन का कार्य तेजी से हो रहा है।
इनसेट...
डीजीपी ने किया सम्मानित
सम्मानित होने वालों में चैंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष सतीश गोयल, पांवटा प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद तिवारी, स्टोन क्रशर संघ सिरमौर के अध्यक्ष मदन मोहन शर्मा, यमुना ब्रेवरीज पांवटा के मालिक अजय ग्रोवर, उधमी जेएन लाइफ साइंस के निदेशक सुरेश गर्ग, प्लेंट हेड सन फार्मा भावेश सरीन, अमिताभ शर्मा, नंज फार्मा के संचालक मनमीत सिंह, जी फार्मा के राजीव मुकुल, रोटरी क्लब अध्यक्ष नवनीत मारवाह, युवा व्यवसायी गुरदीप सिंह गैरी, ब्रजेश शर्मा, मोहित, एस गुलाटी और राकेश राय शामिल हैं।
बाक्स...
रोटरी क्लब ने नवाजे डीएसपी और थाना प्रभारी
रोटरी क्लब सिरमौर इकाई ने उल्लेखनीय सेवाओं के लिए डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर को विशैष रुप से सम्मानित किया। इस दौरान एसएचओ पांवटा संजय शर्मा व एसएचओ माजरा राजेश पाल को भी रोटरी तरफ से सम्मानित किया।