संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को लेकर किसानों को जागरूक किया जा रहा है। किसानों को एग्री स्टेक पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। इसके बाद ही किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ उठा सकते हैं।
कृषि विभाग के जिला उपनिदेशक डॉ. राज कुमार ने बताया कि सिरमौर में 78,000 किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत पंजीकृत हैं। योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों को ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है।
इसके अलावा कृषि विभाग किसानों की फसलों का डिजिटल सर्वे भी शुरू कर रहा है। इसके माध्यम से फसलों का सही आंकड़ा सरकार को उपलब्ध होगा और किसान अपनी फसलों को लेकर ऑनलाइन माध्यम से भी जानकारी हासिल कर सकेंगे। उन्होंने किसानों से ऑनलाइन पंजीकरण करवाने का आह्वान किया है ताकि ज्यादा से ज्यादा किसान पंजीकृत हो और सरकार की ओर से दी जा रही अनेकों जन कल्याणकारी योजना का आसानी से किसान लाभ उठा सकें।
संवाद