फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: जन्म और मृत्यु पंजीकरण करते समय सावधानी से भरें प्रपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना शुल्क 21 दिन, विलंब शुल्क के साथ 30 दिन तक करवाएं पंजीकरण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। जन्म और मृत्यु की घटना का पंजीकरण करते समय निर्धारित प्रारूप को सावधानी से भरें, ताकि भविष्य में किसी समस्या का सामना न करना पड़े। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. निसार अहमद ने बताया कि जन्म और मृत्यु अधिनियम 1969 के अंतर्गत किसी भी जन्म व मृत्यु की घटना का पंजीकरण 21 दिन के भीतर पंचायत, नगर पालिका और परिषद में दर्ज करवाना अनिवार्य होता है।

21 दिन से 30 दिन तक विलंब शुल्क के साथ पंजीकरण दर्ज करवाया जा सकता है। बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बिना नाम के भी प्राप्त किया जा सकता है। बच्चों का नाम प्रमाण पत्र में एक वर्ष तक बिना किसी शुल्क के डलवाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि जन्म प्रमाण पत्र में नाम दर्ज करवाने के लिए अभिभावकों से आवेदन पत्र भरवाया जाता है, जिसमें स्पष्ट लिखा होता है कि भविष्य में बच्चे और माता-पिता के नाम में कोई भी परिवर्तन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अस्पताल में दाखिल होने वाले सभी व्यक्ति पर्ची एवं इंडोर वार्ड में अपना नाम, माता-पिता का नाम और पता सही लिखवाएं ताकि बाद में परेशानी का सामना न करना पड़े। यदि स्वास्थ्य संस्थानों के बाहर हुए जन्म व मृत्यु का पंजीकरण करने में 30 दिन से अधिक का समय हो जाता है तो यह विलंब पंजीकरण का मामला बनता है। इसके लिए आवेदकों को आवश्यक दस्तावेज जिला रजिस्ट्रार जन्म व मृत्यु सह-मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय में जमा करने के बाद ही प्रक्रिया में लाया जा सकता है।

-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें