फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल और टीवी स्क्रीन का उपयोग कम करें : शालू

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में विश्व दृ​ष्टि दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में  एचओडी, चिकित्सक और प्र​शिक्षु चिकि
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में नेत्र विभाग ने मनाया विश्व दृष्टि दिवस
विज्ञापन


आंखों की देखभाल और सुरक्षित रखने की दिलवाई शपथ

मोबाइल और टीवी स्क्रीन के कम प्रयोग का दिया संदेश

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन में नेत्र विभाग की ओर से विश्व दृष्टि दिवस मनाया गया। गायनी विभाग की एचओडी डॉ. अमोद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। वहीं कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की एचओडी डॉ. रेणु चौहान और फिजियोलॉजी विभाग की एचओडी डॉ. अर्चना चौहान भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं।
नेत्र विभाग की एचओडी डॉ. शालू गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक वर्ष अक्तूबर महीने के दूसरे वीरवार को विश्व दृष्टि दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष अपनी आंखों से प्यार करें (लव योर आइज) थीम पर यह दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षु चिकित्सकों और लोगों को आंखों की देखभाल तथा उन्हें सुरक्षित रखने के उपायों के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मोबाइल और टीवी स्क्रीन का उपयोग जितना हो सके कम करें तथा समय-समय पर अपनी आंखों की जांच करवाते रहें, ताकि किसी भी बीमारी का पता शुरुआती अवस्था में ही लगाया जा सके। इस मौके पर प्रशिक्षु चिकित्सकों और लोगों को आंखों की देखभाल के प्रति शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन

नेत्र विभाग की डॉ. सीमा नेगी और डॉ. प्रभलीन ने भी आंखों के महत्व और उनकी देखभाल के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में नेत्र अधिकारी गोविंद सिंह तोमर सहित नेत्र विभाग का अन्य स्टाफ भी उपस्थित रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें