फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहड़ू में हुई बच्चे की मौत की निष्पक्ष जांच करें : धर्मा

विज्ञापन
नाहन में उपायुक्त प्रियंका वर्मा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देते भीम आर्मी सिरमौर के पदाधिकार
विज्ञापन
भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने प्रदेश सरकार से रोहड़ू में हुए बच्चे की मौत के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के लोकसभा शिमला प्रभारी सुरेंद्र सिंह धर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल नाहन में उपायुक्त से मिला और उन्हें मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में सुरेंद्र सिंह धर्मा ने कहा कि रोहड़ू में 12 वर्षीय बच्चे की हुई मौत से उनका संगठन आहत है। उन्होंने कहा कि इस मामले में उन लोगों पर भी कार्रवाई की जाए जो समाज में जातिगत नफरत और भय का माहौल पैदा कर रहे हैं। उन्होंने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच हो ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों को सजा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष धनीराम चौहान, जिला महासचिव बलिंदर कुमार, जिला उपाध्यक्ष यशपाल, विधानसभा रेणुका के अध्यक्ष बलबीर चौहान, जिला प्रवक्ता एवं स्टूडेंट फेडरेशन के प्रदेश महासचिव हंसराज, विधानसभा शिलाई के अध्यक्ष बिंदु, विधानसभा रेणुका के उपाध्यक्ष नरेश सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें