फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: निजी स्कूलों के लिए मान्यता और नवीनीकरण की प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑफलाइन आवेदनों पर नहीं किया जाएगा विचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। जिले के निजी स्कूलों के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की मान्यता के नवीनीकरण और वर्ष 2026-31 तक नई मान्यता प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा सिरमौर राजीव ठाकुर ने स्पष्ट किया है कि इस बार सभी आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। ऑफलाइन आवेदनों पर किसी प्रकार का विचार नहीं किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि सभी पात्र विद्यालयों को 15 मार्च 2026 तक निर्धारित पोर्टल या वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा। यह प्रक्रिया शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 और हिमाचल प्रदेश नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2011 के नियमों के तहत पूरी की जा रही है। प्री-प्राइमरी से पांचवीं तक के विद्यालय अपने आवेदन निर्धारित शुल्क के साथ संबंधित बीईईओ को ऑनलाइन भेजेंगे। वहीं, छठी से आठवीं या पहली से आठवीं कक्षा संचालित करने वाले विद्यालय अपने आवेदन सीधे उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय को ऑनलाइन प्रेषित करेंगे।
विज्ञापन

ऑनलाइन जांच के दौरान यदि आवेदन में कोई कमी पाई जाती है तो उसे सुधार के लिए ऑनलाइन ही वापस भेजा जाएगा। आवश्यक सुधार के बाद विद्यालय दोबारा आवेदन कर सकेंगे। आवेदन सही पाए जाने पर मान्यता या नवीनीकरण पत्र भी ऑनलाइन ही जारी किया जाएगा। उपनिदेशक ने स्पष्ट किया कि सत्र 2026-27 में केवल वही स्कूल नए प्रवेश दे सकेंगे, जिनके पास वैध मान्यता प्रमाण पत्र होगा। बिना मान्यता के संचालित स्कूलों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
शुल्क विवरण के अनुसार प्री-प्राइमरी से पांचवीं तक (नई मान्यता या स्तर उन्नयन) के लिए पांच हजार रुपये, पहली से आठवीं तक (नई मान्यता) के लिए 10 हजार रुपये तथा पहली से आठवीं तक (मान्यता नवीनीकरण) के लिए 500 रुपये प्रति वर्ष शुल्क निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने सभी निजी स्कूल प्रबंधन से आग्रह किया है कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें, ताकि शैक्षणिक सत्र के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें