फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: निजी स्कूल बस से टकराई बाइक, तीन घायल

विज्ञापन
नाहन-पांवटा एनएच पर कोलर के पास बाइक की टक्कर से क्षतिग्रस्त बस। स्रोत: पाठक
विज्ञापन
नाहन-पांवटा पर कोलर के पास हुआ हादसा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन(सिरमौर)। नाहन-पांवटा साहिब नेशनल हाइवे पर कोलर के पास निजी स्कूल बस से तेज रफ्तार बाइक के टकराने से तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन लाया गया। यहां पर उनकी हालत खतरे से बाहर है।

वीरवार को कोलर के पास एक निजी स्कूल बच्चों को लेकर जा रही थी। इस दौरान बस मोड़ते समय पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक बस से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो लोगों समेत बस सवार चालक घायल हो गया। दुर्घटना के समय बस में सवार स्कूली बच्चे भी घबरा गए और रोने लगे। हालांकि इस दुर्घटना में सभी बच्चे सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया गया। वहां उनका उपचार चल रहा है। मेडिकल कॉलेज के कार्यवाहक चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रेशम ने बताया कि तीन घायलों उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें