फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सिरमौर में 2187 निरीक्षणों में 28 जगह मिली अनियमितताएं, 40,458 रुपये जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
-जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण समिति की समीक्षा बैठक आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिले में 1,35,899 राशनकार्ड धारकों को नवंबर 2025 से मई 2026 के बीच 2.5 लाख क्विंटल से अधिक खाद्यान्न उपलब्ध कराया गया है। यह जानकारी जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण समिति की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने दी। जिले में 379 उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से यह वितरण किया गया।
उपायुक्त ने उचित मूल्य की नई दुकानें खोलने की संभावनाओं की भी समीक्षा की। इस अवधि में 62,228 क्विंटल चावल, 1,01,676 क्विंटल आटा, 12,510 क्विंटल दालें, 9,87,162 लीटर खाद्य तेल, 12,142 क्विंटल चीनी और 3,079 क्विंटल नमक वितरित किया गया।
विज्ञापन

जिला नियंत्रक सिरमौर शमशेर सिंह ने बताया कि खाद्यान्नों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से नमूने एकत्र कर विश्लेषण के लिए निदेशालय भेजे जाते हैं। नवंबर 2025 से मई 2026 तक कुल 2,187 निरीक्षण किए गए। इन निरीक्षणों में 28 मामलों में अनियमितताएं पाई गईं। अनियमितताओं के लिए 40,458 रुपये का जुर्माना लगाया गया, जिसे सरकारी कोष में जमा कराया गया है।
शमशेर सिंह ने यह भी बताया कि जिले में 16 गैस एजेंसियां कार्यरत हैं। इन एजेंसियों के माध्यम से 1,62,654 उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति सुचारु रूप से की जा रही है। वर्ष 2025-26 के दौरान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 19,777 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। यह खरीद धौला कुआं और एपीएमसी पांवटा साहिब स्थित दो खरीद केंद्रों के माध्यम से हुई।
विज्ञापन

बैठक में नगर परिषद नाहन की अध्यक्ष उपमा धीमान, जिला कार्यक्रम अधिकारी आईसीडीएस पवन कुमार, उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा राजीव ठाकुर, क्षेत्रीय प्रबंधक राज्य आपूर्ति निगम नरेश कुमार और वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद नाहन संजय कुमार सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें