ऐतिहासिक देईजी साहिबा मंदिर में अखंड रामायण पाठ आयोजित
यमुनाघाट से मुख्य बाजार होकर मंदिर तक कलश यात्रा निकाली
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर) सोमवार को ऐतिहासिक देईजी साहिबा मंदिर में अखंड रामायण पाठ हुआ। सुबह यमुनाघाट से मंदिर परिसर तक कलश यात्रा निकाली गई। सोमवार को पूरा दिन अखंड पाठ चलता रहा। मंगलवार को विशाल भंडारे का आयोजन होगा।
सुनील तोमर ने बताया कि हिमाचल मंडल महंत नागा बाबा चैतन्य गिरि महाराज गौरी शंकर आश्रम सेंज जिला कुल्लू के सानिध्य में अखंड पाठ हुआ। सुबह कलश यात्रा यमुना घाट से यमुना पाथ होकर राम मंदिर तक पहुंची। इसके उपरांत कई पंडितों ने अखंड रामायण पाठ शुरू किया। इस दौरान बिजट महाराज की छड़ी लाई गई। एसडीएम पांवटा जीएस चीमा भी मंदिर में माथा टेकने पहुंचे। सोमवार को मंदिर में पूरा दिन अखंड रामायण पाठ हुआ।
इस दौरान ओम प्रकाश चौहान, सुनील तोमर, खत्री राम चौहान, रणदेव शर्मा, विरंजना चौधरी, महेश कोहली, श्याम सिंह पुंडीर, प्रताप तोमर, मुकेश शर्मा, नरेंद्र ठूंडु, कमलेश शर्मा, खजान शर्मा, बलबीर ठाकुर व बस्ती राम मौजूद रहे।
संवाद