राम कुमार को तीसरी बार पीटीए अध्यक्ष मनोनीत किया गया
पदेन सचिव अधीक्षक शशिपाल,सह-सचिव आचार्य मोहम्मद अली बने
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। गोरक्षनाथ राजकीय संस्कृत महाविद्यालय नाहन में शनिवार को अध्यापक-अभिभावक संघ की बैठक आयोजित हुई। बैठक में राम कुमार को तीसरी बार पीटीए अध्यक्ष मनोनीत किया गया। पीटीए का गठन संरक्षक आचार्य गिरीराज शर्मा व प्राचार्य डॉ.संदीप शर्मा की देखरेख में हुआ।
इस दौरान उपप्रधान पद पर सुखदेई कन्याल, पदेन सचिव अधीक्षक शशिपाल, सह- सचिव आचार्य मोहम्मद अली को मनोनीत किया गया। इसके अलावा कोषाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, सलाहकार विपत्ताराम वशिष्ठ, मीडिया प्रभारी सुभाष शर्मा को मनोनीत किया गया।
बैठक में आचार्य डॉ. सन्नी कुमार, डॉ.ज्ञानेश्वर शर्मा, डॉ. सुमिता शर्मा, डॉ. विनिता पॉल, प्रवक्ता नीरजा तोमर, प्रवक्ता ताराचंद, आचार्य मोहम्मद अली, डीपीई नरेन्द्र तोमर, अधीक्षक शशिपाल व बबीता के अलावा अभिभावक मौजूद रहे।
पीटीए फंड 1,000 से घटाकर 500 रुपये किया
बैठक में प्राचार्य डॉ.संदीप शर्मा ने गत वर्ष का पीटीए का आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस दौरान महाविद्यालय के भवन के जीर्णोद्धार का निर्णय लिया गया। प्राचार्य ने बताया कि महाविद्यालय भवन में लीकेज की समस्या है और सभी शौचालयों की हालत खराब है। इसकी मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग से प्राक्कलन तैयार करवा लिया गया है। भवन जीर्णोद्धार के लिए 10 लाख की राशि भी उपलब्ध हो चुकी है। नवगठित पीटीए के माध्यम से अतिशीघ्र कार्य आंरभ करवाया जाएगा। इस दौरान महाविद्यालय में सुरक्षा दीवार, तीन हॉल के अलावा कन्या छात्रावास को आरंभ करने के लिए भी निर्णय लिए गए। पीटीए फंड को 1,000 के स्थान पर 500 रुपये प्रति छात्र करने का भी निर्णय लिया गया।