फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: ददाहू कॉलेज में केंद्रीय छात्र परिषद ने ग्रहण की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
ददाहू (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय ददाहू में केंद्रीय छात्र परिषद में मेरिट आधार पर चयनित विद्यार्थियों के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. पवन कुमार ने की। केंद्रीय छात्र परिषद की कार्यकारिणी में तृतीय वर्ष रेखा देवी को अध्यक्ष, मीनाक्षी को उपाध्यक्ष, द्वितीय वर्ष की शगुन शर्मा को सचिव, प्रथम वर्ष की वंदना देवी को सयुंक्त सचिव, सुमन देवी को तृतीय वर्ष की कक्षा प्रतिनिधि, सुमन को द्वितीय वर्ष की कक्षा प्रतिनिधि और प्रीति को बीए प्रथम वर्ष की कक्षा प्रतिनिधि नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर भूमिका, रेशमा, आशिमा, नरेंद्र अंजना और मयूर को सांस्कृतिक व खेलकूद प्रतियोगिता के नामित सदस्य नियुक्त किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ पवन कुमार ने केंद्रीय छात्र परिषद में नामित पदाधिकारियों व सदस्यों को शपथ दिलाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें