राम कथा के आयोजन से भक्तिमय हुई ददाहू नगरी
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। श्रावण मास के उपलक्ष्य पर गीता भवन ददाहू में चल रही संगीतमय श्री राम कथा के दूसरे दिन शिव विवाह के प्रसंगों का मार्मिक वर्णन किया गया। इसका श्रोताओं ने जमकर लुत्फ उठाया।
कथा व्यास पंडित राजन शांडिल्य ने कहा कि राम कथा हमें मर्यादा, संस्कार, आपसी प्रेम व भक्ति की भावना सिखाती है। राम कथा के श्रवण से मनुष्य को जहां को पापों से मुक्ति मिलती है। वहीं, उनके दुखों का भी निवारण होता है।
विज्ञापन
शिव विवाह के दौरान हरियाणा के जगाधरी से आए संगीतकारों ने ऐसा समां बांधा की श्रद्धालु झूमने पर विवश हो उठे। राम कथा का आयोजन 22 जुलाई तक जारी रहेगा।-