राखी बांध बहनों ने की भाइयों की लंबी उम्र की कामना
जनपद सिरमौर में धूमधाम के साथ मनाया रक्षाबंधन पर्व
राखी बांधने पहुंची बहनें, दिनभर रहा जश्न का माहौल
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का प्रतीक रक्षा बंधन का त्योहार सिरमौर जिले में धूमधाम के साथ मनाया गया। अपने भाई की कलाई पर राखी बांध कर बहनों ने अपनी रक्षा का वचन लिया।
इस अवसर पर दूरदराज के क्षेत्रों में ब्याही गईं महिलाएं भी अपने मायके पहुंचीं और भाइयों को राखी बांधी। इस पर्व पर घरों में तरह-तरह के पकवान बनाए गए।
जिला मुख्यालय नाहन सहित जिलेभर में बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखियां बांधी। बदले में भाइयों ने अपनी बहनों की रक्षा का वादा दिया। रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर बहनों ने सुबह से ही तैयारियां शुरू कर दी थीं।
बहनों ने अपने भाइयों को टीका कर उनकी कलाई में राखी बांधी और मुंह मीठा कराया। साथ ही जीवन भर अपनी रक्षा का वचन भाइयों से लिया। भाई भी पीछे नहीं रहे।
अपनी बहन को खुश करने के लिए भाइयों ने तोहफे के अलावा कपड़े, नकदी आदि भेंट की। पर्व को लेकर छोटे बच्चों में अधिक उत्साह दिखा। छोटी बहनें अपने भाइयों की कलाई में सुंदर राखियां बांधने के लिए उत्सुक थीं।
बड़े उत्साह के साथ उन्होंने भाई की कलाई पर राखी बांधी। पूरे दिन त्योहार का जश्न सा चलता रहा। कोई बहन अपने भाई के घर आई हुई थीं तो कोई भाई बहन के घर पहुंचा।
...
रक्षाबंधन पर पतंगों से पटा आसमान
नाहन। रक्षाबंधन पर्व पर नाहन में लोगों ने दिनभर पतंगबाजी का लुत्फ लिया। घरों की छत पर चढ़कर युवाओं की टोली दिनभर पतंगबाजी में मशगूल रही। इस दौरान आसमां रंग-बिरंगे पतंगों से चमक उठा।
नाहन में रियासतकाल से ही पतंगबाजी की प्रथा चली आ रही है। हालांकि पहले की तुलना में अब पतंगबाजी के चलन में निरंतर गिरावट आ रही है। बावजूद इसके राखी पर्व पर लोगों ने पतंगबाजी का चलन बखूबी निभाया।
नाहन में पतंगबाजी की परंपरा धार्मिक सद्भावना का भी प्रतीक है। सभी धर्मों के लोग पतंगबाजी का जमकर लुत्फ उठाते हैं।
नाहन के दिल्ली गेट के समीप पार्किंग स्थल से पतंगबाजी करते युवा। संवाद
नाहन के दिल्ली गेट के समीप पार्किंग स्थल से पतंगबाजी करते युवा। संवाद
नाहन के दिल्ली गेट के समीप पार्किंग स्थल से पतंगबाजी करते युवा। संवाद
नाहन के दिल्ली गेट के समीप पार्किंग स्थल से पतंगबाजी करते युवा। संवाद