नघेता के रजत भारद्वाज बने युवा कांग्रेस मीडिया सेल के वाइस चेयरमैनपुरुवाला। आंजभोज क्षेत्र के नघेता गांव के रजत भारद्वाज को हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के मीडिया सेल का वाइस चेयरमैन नियुक्त किया गया है।
रजत भारद्वाज लंबे समय से छात्र एवं संगठन की राजनीति में सक्रिय रहे हैं। वह हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में कैंपस प्रेसिडेंट की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। छात्र राजनीति से युवा कांग्रेस तक के सफर में उन्होंने युवाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है। नई जिम्मेदारी मिलने पर क्षेत्र के लोगों और युवाओं ने उन्हें बधाई दी। स्थानीय युवाओं ने उम्मीद जताई कि उनके संगठनात्मक अनुभव का लाभ युवा कांग्रेस के मीडिया सेल को मिलेगा। संवाद