फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: बारिश से दिल्ली गेट एमसी कॉम्प्लेक्स में घुसा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
नप अध्यक्ष की अगुवाई में टीम ने प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा
विज्ञापन

कहा, एमसी कॉम्प्लेक्स की समस्या का जल्द होगा समाधान
जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। लगातार बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में जलभराव की समस्या सामने आई है। मंगलवार को नगर परिषद अध्यक्ष उपमा धीमान की अगुवाई में टीम ने एमसी कॉम्प्लेक्स दिल्ली गेट समेत शहर के विभिन्न प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर मौके पर स्थिति का जायजा लिया।
एमसी कॉम्प्लेक्स दिल्ली गेट में बारिश का पानी दुकानों और कार्यालयों में घुसने से दुकानदारों और कार्यालय संचालकों को परेशानी झेलनी पड़ी। नगर परिषद की टीम ने मौके पर पहुंचकर जलभराव से हुए नुकसान की जानकारी ली और जलनिकासी व्यवस्था का निरीक्षण किया। दुकानदारों ने बताया कि एमसी कॉम्प्लेक्स में बरसाती पानी घुसने की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। कम बारिश में भी यहां जलभराव हो जाता है। इसके अलावा छत से पानी टपकने की समस्या भी है। इससे हर बारिश में दुकानदारों और कार्यालय संचालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कॉम्प्लेक्स की मरम्मत और जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कई बार प्राक्कलन तैयार किए जा चुके हैं, लेकिन अभी तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं हुआ है। दुकानदारों ने समस्या का स्थायी समाधान करने के लिए जल्द मरम्मत कार्य शुरू करवाने की मांग की।
विज्ञापन

नगर परिषद अध्यक्ष उपमा धीमान ने कहा कि लगातार बारिश के कारण एमसी कॉम्प्लेक्स दिल्ली गेट समेत शहर के अन्य हिस्सों से जलभराव की सूचना मिली थी। इसके बाद नगर परिषद की टीम ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि एमसी कॉम्प्लेक्स में पानी घुसने की समस्या का जल्द समाधान करवाया जाएगा। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को शहर की बरसाती नालियों और जलनिकासी व्यवस्था को खोलने तथा जलभराव वाले स्थानों पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें