फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: बारिश ने बिगाड़ा रसोई का बजट, सब्जियां हुईं महंगी

विज्ञापन
नाहन में दिल्ली गेट क्षेत्र में सब्जी की खरीदारी करते लोग। संवाद
विज्ञापन
नाहन में भिंडी 80 और गोभी 100 रुपये किलो तक पहुंची, खरीदार बेहाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। मानसून की लगातार बारिश ने आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। जिला मुख्यालय नाहन में इन दिनों भिंडी, फ्रांसबीन और फूलगोभी जैसी रोजमर्रा की सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। कीमतों में आई तेज बढ़ोतरी के कारण कई छोटे सब्जी विक्रेताओं ने इन सब्जियों को दुकान पर रखना भी कम कर दिया है, क्योंकि महंगी होने के कारण इनकी मांग घट गई है।
वर्तमान में सब्जी मंडी में इक्का-दुक्का किस्मों को छोड़कर लगभग सभी सब्जियों के दाम 60 रुपये प्रति किलो या उससे अधिक हो चुके हैं। सबसे अधिक बढ़ोतरी कद्दू के दाम में देखने को मिली है। सामान्य दिनों में करीब 10 रुपये प्रति किलो बिकने वाला कद्दू वीरवार को 40 रुपये प्रति किलो के भाव बिका।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली गेट में सब्जियों के खुदरा भाव (प्रति किलो)
फूलगोभी - 80 से 100 रुपये
फ्रांसबीन - 80 रुपये
भिंडी - 70 से 80 रुपये
तोरई - 60 रुपये
शिमला मिर्च - 60 रुपये
अरबी - 60 रुपये
लौकी - 50 से 60 रुपये
कद्दू - 40 रुपये
टमाटर - 20 से 40 रुपये
खीरा - 20 से 40 रुपये
महंगी खरीद, ऊपर से बारिश में सड़ने का नुकसान
सब्जी विक्रेता नूरजहां, कृष्णा, सुरेंद्र और इंतजार ने बताया कि लगातार बारिश के कारण सब्जियां जल्दी खराब हो रही हैं, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उनके अनुसार, थोक मंडी में ही भिंडी 50 रुपये और फूलगोभी 70 रुपये प्रति किलो मिल रही है। इसके बाद ढुलाई और अन्य खर्च जोड़ने के बाद मामूली मुनाफे के साथ खुदरा बिक्री करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें