फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पांवटा साहिब में 30 सितंबर से राज्य स्तरीय अस्मिता रग्बी प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर परिषद खेल मैदान में प्रदेश सहित अन्य राज्यों की टीमें दिखाएंगी दमखम
विज्ञापन

तकनीकी संचालन और निष्पक्ष आयोजन के लिए तैयारियां पूरी, अंडर-15 व वरिष्ठ बालिका वर्ग में होंगे मुकाबले
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। खेलो इंडिया एवं ‘अस्मिता’ अभियान के तहत पांवटा साहिब के नगर परिषद खेल मैदान में 30 सितंबर से राज्य स्तरीय अस्मिता रग्बी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। सिरमौर रग्बी संगठन के तत्वावधान में होने वाली प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के साथ अन्य राज्यों की रग्बी क्लब टीमें भी भाग ले सकेंगी।
प्रतियोगिता निदेशक धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि ‘खेल से ही है पहचान’ संदेश के साथ अस्मिता अभियान के तहत प्रतियोगिता की शुरुआत राज्य स्तर से की जा रही है। इसके बाद खिलाड़ियों को उत्तर क्षेत्र और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता में अंडर-15 और वरिष्ठ बालिका वर्ग के मुकाबले करवाए जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश नागरिक आपूर्ति निगम की निदेशक नसीमा बेगम मुख्य अतिथि और शानबाज (शानू) विशेष अतिथि के रूप में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएंगे। समापन समारोह में समाजसेवी मनीष तोमर मुख्य अतिथि और समाजसेवी ओमप्रकाश ठाकुर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

धर्मेंद्र चौधरी, सुधीर राजपूत और सुधीर कुमार ने बताया कि हिमाचल प्रदेश विद्यालयी खेल महासंघ की खेल प्रतियोगिताओं में रग्बी को शामिल किया गया है। इससे विद्यालय स्तर के खिलाड़ियों को इस खेल में प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश में रग्बी को विद्यालय स्तर से नई पहचान मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों के लिए 29 सितंबर तक पंजीकरण करवाना अनिवार्य किया गया है। तकनीकी निदेशक सुधीर कुमार और नवप्रीत, राज्य सदस्य अनीशा व रूबी तथा विश्व रग्बी प्रमाणित निर्णायक अरविंद की देखरेख में प्रतियोगिता के तकनीकी संचालन और निष्पक्ष आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजकों ने इच्छुक टीमों से निर्धारित तिथि तक पंजीकरण करवाकर भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है।

बदलाव:
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें