फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 104 लोगों ने करवाई जांच

विज्ञापन
नाहन के वार्ड नंबर पांच में आयोजित शिविर में स्वास्थ्य जांच करते साई अस्पताल की टीम। संवाद
विज्ञापन
-वार्ड नंबर पांच में आंखों की जांच कराने पहुंचे 64 लोग, नौ में मोतियाबिंद के लक्षण मिले
विज्ञापन


-24 मरीजों को आगे उपचार के लिए किया रेफर, बीपी-शुगर जांच भी रही निशुल्क

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। श्री साईं अस्पताल नाहन की ओर से रविवार को वार्ड नंबर पांच स्थित शिव मंदिर के पास निशुल्क मल्टीस्पेशलिटी स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में कुल 104 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। विभिन्न विशेषज्ञों ने मरीजों की जांच कर चिकित्सकीय परामर्श दिया। इस दौरान बीपी और शुगर की जांच भी निशुल्क की गई।
शिविर में नेत्र रोग से संबंधित 64, सामान्य रोग के 52, हड्डी रोग के 22, दंत रोग के 17 और कान-नाक-गला रोग के सात मामले शामिल रहे। एक मरीज ने एक से अधिक विभाग में परामर्श लिया, इसलिए विभागवार जांच का आंकड़ा कुल 104 लाभार्थियों से अधिक है। हड्डी रोग से संबंधित मरीजों को फिजियोथेरेपी संबंधी परामर्श भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेत्र जांच के दौरान नौ मरीजों में मोतियाबिंद के लक्षण पाए गए। दो लोगों ने चश्मे की सुविधा ली। शिविर में जांच के बाद 24 मरीजों को आगे विशेषज्ञ उपचार के लिए रेफर किया गया। इस दौरान डॉ. सूरज ने सामान्य रोग, डॉ. नफीशा ने स्त्री रोग, डॉ. अंकिता ने फिजियोथेरेपी, डॉ. माधवी ने दंत रोग और डॉ. अनूप रॉय ने कान-नाक-गला रोग से संबंधित मरीजों की जांच की। आयोजन में विशाल कश्यप की भूमिका रही। अस्पताल स्टाफ से विद्या, नसीमा, नेहा, मेघा और सानिया ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें