फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रश्न पत्र हल कर बांटते थे फोटो स्टेट कॉपी

Thu, 20 Apr 2017 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन
विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल ओपन स्कूल की परीक्षा में नकल कराने के खेल में पैसों के लेनदेन का मामला सामने आ रहा है। यह खुलासा पुलिस की प्रारंभिक जांच में हुआ है। इसमें खुलासा हुआ है कि पैसे लेकर मुन्नाभाई बनाने का खेल चल रहा था। यह खेल कब से चल रहा था, इसका पूरा खुलासा करने के लिए पुलिस ने जांच तेज कर दी है।
विज्ञापन


नेशनल ओपन स्कूल के अधिकारियों की माने तो दसवीं या बारहवीं की पूरी परीक्षा ढाई से तीन हजार रुपये में हो जाती है। जबकि बच्चों से इससे कहीं ज्यादा राशि वसूली जा रही थी। प्रश्न पत्र को हल करने के बाद बाकायदा फोटो स्टेट कापियां बांटी जाती थीं। प्रश्नपत्र हल करने के लिए बाहर से इनविजिलेटर लगाए जाते थे।

इस मामले में नेशनल ओपन स्कूल की ओर से गठित फ्लाइंग स्क्वायड की भूमिका पर भी सवालों के घेरे में है। एनओएस की गठित टीम ने स्कूल में चेकिंग की या नहीं इसकी जानकारी तो नहीं मिली है, लेकिन इतना जरूर पता चला है कि जब पुलिस टीम ने वहां दबिश दी तो फ्लाइंग के लोग भी वहां मौजूद थे।
विज्ञापन


एएसपी विनोद धीमान ने बताया कि अलग-अलग सीरीज के प्रश्नपत्रों को हल करवाने के बाद परीक्षार्थियों को बांटा जाता था। इसके लिए इनविजिलेटर लगाए गए थे। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पैसों के लेनदेन की बात सामने आ रही है। बच्चों को पास कराने के लिए पैसे लिए जाते थे।

फिलहाल पुलिस रिकार्ड खंगाल रही है। पूछताछ के बाद और भी खुलासे हो सकते हैं। पुलिस कार्रवाई के बाद नेशनल ओपन स्कूल प्रबंधन ने परीक्षा केंद्र को ही रद्द कर दिया है। अब पांवटा के ही दूसरे परीक्षा केंद्र में विद्यार्थियों की परीक्षा ली जाएगी। धर्मशाला में तैनात एनओएस के क्षेत्रीय निदेशक संजीव कुमार ने परीक्षा केंद्र रद्द करने की पुष्टि की है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में कुल 32 परीक्षा केंद्रों में यह परीक्षा चल रही है। राज्य में कुल 60 अधिकृत स्टडी सेंटरों से करीब 6000 विद्यार्थियों का दाखिला हुआ है। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में उन्होंने हेडक्वार्टर संपर्क किया है। एनओएस प्रबंधन भी अपने स्तर पर कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें