फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, एक की मौत, दो पीजीआई रैफर

Tue, 18 Apr 2017 12:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरमौर
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के जिला सिरमौर के धौलाकुआं में एक तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबक‌ि तीन अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। इन्हें पांवटा अस्पताल में भर्ती करवाया गया मगर बाद में पीजीआई रैफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


प्रारंभिक सूचना के अनुसार हादसा सोमवार देर रात करीब 11 बजे हुआ। यह कार नाहन से पांवटा की ओर जा रही थी। कार में कुल चार लोग सवार थे। धौलाकुआं के पास अचानक कार बेकाबू होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई।

हादसा इतना जोरदार था कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। गंभीर रूप से घायल एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बाद में बाकी तीन घायलों को पांवटा अस्पताल लाया गया। फिलहाल इनकी नाजुक हालत को देखते हुए दो को पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें