फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोनिवि ने बंद करवाया कुहल का काम

Fri, 07 Oct 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला धौलाकुआं (सिरमौर)।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
धौलाकुआं (सिरमौर)। माजरा के ग्रामीण क्षेत्रों को सिंचाई योजना की कुहल के विस्तारीकरण और सफाई के कार्य को लेकर दो सरकारी विभागों में तनातनी हो गई है। माजरा में कुहल के विस्तार का कार्य चल रहा था लेकिन ऐन मौके पर लोनिवि ने उसे रोक दिया। इससे दोनों विभागों में ठन गई है।

जानकारी के अनुसार 1972 में पांवटा के लिए बनी सिंचाई योजना का माजरा में कार्य चल रहा था। इसकी खुदाई कर सफाई की जा रही थी। जबकि कुहल में पैरापिट बनाए जाने थे ताकि पुन: कुहल में मिट्टी आदि न गिरे। इस योजना से इलाके के लगभग 13000 किसान लाभान्वित हो रहे हैं लेकिन गत दिवस आईपीएच विभाग के इस कार्य को लोनिवि के अधिकारियों ने यह कहकर रोक दिया कि इससे उनकी सड़क को नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन


 विभाग के एसडीओ एस चौधरी ने बताया कि नहर के पानी के साथ हर वर्ष भारी मात्रा में सिल्ट आती है। सिंचाई को सुचारू रूप से चलाने के लिए सिल्ट निकालकर बाहर फेंकनी थी। इसके लिए जेसीबी से खुदाई चल रही थी। उनके अनुसार 65 फुट क्षेत्र आईपीएच के अधीन है। इसका किसानों को मुआवजा भी दिया गया है। इसके बाद इलाके में सड़क का निर्माण किया गया लेकिन लोनिवि ने पुलिस को बुलाकर यह कार्य रोक दिया।
विज्ञापन

उधर, लोनिवि के एसडीओ रतन चौहान ने बताया कि नहर के साथ खुदाई करने से सड़क को नुकसान होने की आशंका है। लिहाजा, पुलिस की सहायता से इसे बंद करवा दिया गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें