फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्य का ईमानदारी से पीछा करें, सफलता मिलेगी : एसडीएम

विज्ञापन
शिलाई में वार्षिक समारोह में मेधावी छात्राओं को सम्मानित करते मुख्यातिथि। संवाद
विज्ञापन
शिलाई में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में वार्षिक समारोह आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

शिलाई (सिरमौर)। शिलाई में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर एसडीएम शिलाई जसपाल बतौर मुख्यातिथि व नायब तहसीलदार मोहन लाल विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। वार्डन विजय लक्ष्मी व स्टाफ ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। एसडीएम जसपाल ने दीप प्रज्वलित किया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने वन्दे मातरम प्रस्तुत किया और नाटी पर झूमे।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि ने कहा कि सरकार ने दुर्गम क्षेत्रों की बच्चियों के सर्वांगीण विकास के लिए 2008 में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की स्थापना की। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के निर्धन छात्राएं भी आज के आधुनिक युग में प्रतिस्पर्धा कर सकें। आज का समय प्रतियोगिता का है। इसमें बच्चों को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। लग्न के साथ मेहनत के लक्ष्य को निर्धारित करें व उस लक्ष्य का ईमानदारी से पीछा करे सफलता जरूर कदम चूमेगी। कार्यक्रम के समापन पर एसडीएम जसपाल ने छात्राओं को पुरस्कार बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें