फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: कफोटा कॉलेज में एचआईवी-एड्स विषय पर व्याख्यान आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
कफोटा कॉलेज में एचआईवी-एड्स विषय पर व्याख्यान आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिलाई (सिरमौर)। शिलाई क्षेत्र के राजकीय महाविद्यालय कफोटा में प्राचार्य डॉ. कुलदीप सिंह की अध्यक्षता में रेड रिबन क्लब ने एचआईवी, एड्स विषय पर जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को इस गंभीर स्वास्थ्य विषय पर जानकारी देना एवं उनमें सामाजिक जागरूकता उत्पन्न करना था। विशेषज्ञ वक्ताओं ने एचआईवी, एड्स क्या है, यह कैसे फैलता है और इससे बचाव के उपायों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
रेड रिबन क्लब के समन्वयक प्रो. विपिन सिंह और सह-समन्वयक प्रो. रवीना ने कार्यक्रम के अंत में व्याख्यानकर्ता का धन्यवाद ज्ञापित किया और विद्यार्थियों को ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. विक्रम सिंह ठाकुर, प्रो. दिनेश कुमार शर्मा, प्रो. सुमित्रा नेगी एवं प्रो. अनिकेत पुंडीर भी उपस्थित रहे।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें