फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: बच्चों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखें अभिभावक

विज्ञापन
विज्ञापन
सचित्र-
विज्ञापन

बच्चों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखें अभिभावक
नशा निवारण समिति की बैठक में अधिकारियों ने ग्रामीणों से किया आह्वान
संवाद न्यूज एजेंसी

राजगढ़ (सिरमौर)। ग्राम पंचायत शलाना में शुक्रवार को नशा निवारण समिति की बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता जिला सहायक दंडाधिकारी सिरमौर एलआर वर्मा ने की। इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) राजगढ़ राजकुमार ठाकुर और खंड विकास अधिकारी उमेश भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जिला सहायक दंडाधिकारी एलआर वर्मा ने उपस्थित पंचायतवासियों को नशे के विरुद्ध शपथ दिलाई। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि नशे की समस्या आज गंभीर सामाजिक चुनौती बन चुकी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री से लेकर जिला प्रशासन तक सभी स्तरों पर इसके प्रति जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, लेकिन समाज के सक्रिय सहयोग के बिना इस समस्या का समाधान संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य से पंचायत स्तर पर नशा निवारण समितियों का गठन किया गया है।
एसडीएम राजगढ़ राजकुमार ठाकुर ने लोगों से अपने परिवारों में भी नशे के दुष्प्रभावों पर चर्चा करने और बच्चों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने का आग्रह किया। खंड विकास अधिकारी उमेश ने युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए सकारात्मक विकल्प उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर नशा निवारण समिति शलाना के सदस्य एवं समाजसेवी विकल्प सिंह ठाकुर ने समिति द्वारा अब तक किए गए कार्यों की जानकारी दी। बैठक के उपरांत अधिकारियों को पारंपरिक हिमाचली टोपी पहनाकर सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर उपप्रधान हर्ष ठाकुर, डॉ. सिम्मी शर्मा, प्रो. रमेश कुमार, समिति सचिव निरूपण शर्मा, राजेंद्र शर्मा, ब्रह्मानंद शर्मा, पूर्व उपप्रधान विशाल कश्यप सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें