फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: विद्यार्थियों को एआई, उच्च शिक्षा, रोजगार के बदलते स्वरूप की दी जानकारी

विज्ञापन
पांवटा साहिब कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में एआई व रोजगार के बदलते स्वरूप पर जानकारी प्राप्त करत
विज्ञापन
(शिक्षा)
विज्ञापन


विद्यार्थियों को एआई, उच्च शिक्षा, रोजगार के बदलते स्वरूप की दी जानकारी

विद्यार्थियों ने एआई, रोजगार के स्वरूप और कॅरिअर विकल्पों से संबंधित प्रश्न पूछे

श्री गुरु गोबिंद सिंह जी राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब में विशेष कार्यशाला

संवाद न्यूज एजेंसी

पांवटा साहिब (सिरमौर)। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब में सोमवार को अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें बदलते रोजगार परिदृश्य, कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बढ़ते प्रभाव तथा भविष्य के कॅरिअर अवसरों से अवगत कराने के उद्देश्य से “एआई इंपैक्ट एंड फॉर गर्ल्स ” विषय पर कॅरिअर काउंसिलिंग एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. डॉ. ध्यान सिंह तोमर एवं विशिष्ट अतिथि कॅरिअर प्लेसमेंट सेल की संयोजिका प्रो. विम्मी रानी ने शिरकत की।

कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन लेफ्टिनेंट डॉ. पूजा भाटी ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों एवं सभी अतिथियों का औपचारिक स्वागत किया। डॉक्टर कमल किशोर, डॉक्टर पवन दुबे ने कहा कि एआई के अनेक पारंपरिक कार्यों की प्रकृति को बदल रहा है तथा भविष्य में तकनीकी दक्षता, विश्लेषणात्मक क्षमता, रचनात्मक सोच और निरंतर सीखने की क्षमता का महत्व बढ़ेगा।
विज्ञापन


डॉ. कमल किशोर ने इटरनल यूनिवर्सिटी बडू साहिब में चल रहे विविध कोर्सेज , नई शिक्षा नीति के अंतर्गत एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम्स , विद्यार्थियों द्वारा की जाने वाली रोजगार परक गतिविधियों की जानकारी दी। लड़कियों के लिए उपलब्ध पढ़ने की सुविधाओं की भी जानकारी दी। छात्राओं के लिए बीएड, एमबीए जैसे उच्च शिक्षा एवं कॅरिअर विकल्पों पर चर्चा की गई। एवं शिक्षण के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों तथा एमबीए के माध्यम से डेटा विश्लेषण, प्रबंधन, व्यवसाय एवं कॉर्पोरेट क्षेत्र में उभरते अवसरों की जानकारी प्रदान की गई। विद्यार्थियों को अपनी रुचि, योग्यता और दीर्घकालिक कॅरिअर लक्ष्यों के अनुरूप पाठ्यक्रम एवं कौशल का चयन करने के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया।
विज्ञापन


डॉ. पवन दुबे ने कहा कि वर्तमान रोजगार बाजार में केवल डिग्री पर्याप्त नहीं है, बल्कि डिजिटल साक्षरता, संचार कौशल, डेटा की समझ, समस्या-समाधान क्षमता और एआई टूल्स के प्रभावी उपयोग जैसे कौशल भी महत्वपूर्ण हैं। विद्यार्थियों को बदलती तकनीकी परिस्थितियों के अनुरूप स्वयं को तैयार करने और रोजगार के साथ-साथ उद्यमिता के अवसरों पर भी विचार करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। विद्यार्थियों ने एआई, उच्च शिक्षा, रोजगार के बदलते स्वरूप और कॅरिअर विकल्पों से संबंधित प्रश्न पूछे।

इस दौरान डॉ. उत्तमा पांडे, प्रो. मनदीप गांधी, प्रो. रिंकू अग्रवाल, प्रो. लतेश्वरी, प्रो. अमिता व अमृत पाल समेत अन्य मौजूद रहे।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें