फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: मलगांव स्कूल में सजी विज्ञान और कला की अनूठी प्रदर्शनी, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
मलगांव स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन करते उपनिदेशक राजीव ठाकुर। स्रोत विभाग
विज्ञापन
सचित्र-
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। राजकीय उच्च विद्यालय मलगांव में बुधवार को मिशन लाइफ के तहत सदनवार विभिन्न शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक राजीव ठाकुर ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों की ओर से तैयार किए गए गणित एवं विज्ञान के मॉडलों, आकर्षक पोस्टरों, रंगोलियों और विभिन्न राज्यों के पारंपरिक व्यंजनों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
आयोजन के दौरान गणित एवं विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी, प्रश्नोत्तरी, पोस्टर निर्माण और रंगोली प्रतियोगिता सहित एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत विभिन्न राज्यों के पारंपरिक व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई गई। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य, विद्यालय के समस्त शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यवाहक मुख्याध्यापक संदीप कुमार ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाती हैं। इनसे बच्चों में किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक समझ, वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता विकसित होती है। उन्होंने विद्यालय में पहुंचकर विद्यार्थियों की गतिविधियों का निरीक्षण करने और उनका उत्साहवर्धन करने के लिए प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक राजीव ठाकुर का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें