फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: कोलर स्कूल के तीन मेधावी विद्यार्थियों को मिले 45 हजार रुपये

विज्ञापन
कोलर स्कूल में मेधावी छात्रा को चेक प्रदान करते सेवानिवृत्त ऑनरेरी लेफ्टिनेंट नानक चंद। स्रोत:
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन/धौलाकुआं (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोलर में मंगलवार को मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान सेवानिवृत्त ऑनरेरी लेफ्टिनेंट नानक चंद ने जमा दो की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन विद्यार्थियों को कुल 45 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की।

नानक चंद ने प्रतिवर्ष की परंपरा को जारी रखते हुए कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय में विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 15-15 हजार रुपये देकर सम्मानित किया। इनमें कला संकाय की प्रिया ने 500 में से 460 अंक (92 प्रतिशत), विज्ञान संकाय की उन्नति ने 453 अंक (90.6 प्रतिशत) तथा वाणिज्य संकाय के पीयूष ने 445 अंक (89 प्रतिशत) हासिल किए।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त उन्होंने विद्यालय के विकास कार्यों में सहयोग के लिए स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) को 1,100 रुपये की राशि भी भेंट की। इस अवसर पर विद्यालय परिवार और एसएमसी सदस्यों ने नानक चंद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उनका यह योगदान सराहनीय है। इस तरह की प्रोत्साहन राशि से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है और अन्य छात्र-छात्राओं को भी मेहनत कर बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन


विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य ओमकार शर्मा ने बताया कि नानक चंद हर वर्ष विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित करते हैं। उनका यह प्रयास विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने में भी सहायक है।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें