फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: 50 साल बाद नेनीधार में होगी शिरगुल देवता की शांत, शाठी-पाशी के चारों चौंतरों को भेजा न्योता

विज्ञापन
गिरिपार क्षेत्र के नेनीधार चौंतरे में शिरगुल देवता की ऐतिहासिक शांत को लेकर चौंतरों को निमंत्रण
विज्ञापन
-25 नवंबर से शुरू होगा धार्मिक आयोजन सैकड़ों विद्वान ब्राह्मण वैदिक मंत्रोच्चारण से करेंगे महाराज की पूजा-अर्चना, चारों चौंतरों के चौंतरू होंगे शामिल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कफोटा (सिरमौर)। गिरिपार क्षेत्र के नेनीधार चौंतरे में करीब 50 साल बाद शिरगुल देवता की ऐतिहासिक शांत का आयोजन होने जा रहा है। 25 नवंबर से शुरू होने वाले इस धार्मिक आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। शांत में सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए शाठी-पाशी के चारों ऐतिहासिक चौंतरों को निमंत्रण भेजा गया है। सभी चौंतरों ने शिरगुल देवता के दरबार में पहुंचने की हामी भरी है। इस आयोजन में सैकड़ों विद्वान ब्राह्मण वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ महाराज की पूजा-अर्चना करेंगे।

शाठी-पाशी के ऐतिहासिक चार चौंतरों में शामिल नेनीधार में पांच दशक बाद शिरगुल देवता की शांत आयोजित होना क्षेत्र के लिए विशेष महत्व रखता है। परंपरा के अनुसार जब भी किसी चौंतरे में शांत का आयोजन होता है तो रियासतकाल में स्थापित चारों चौंतरों के चौंतरू इसमें शामिल होते हैं। इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए इस बार भी चारों चौंतरों को निमंत्रण भेजा गया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सिरमौर रियासत के अधीन चार ऐतिहासिक चौंतरे स्थापित थे। इनमें तीन चौंतरे वर्तमान सिरमौर जिले में हैं, जबकि चौथा उत्तराखंड में स्थित है। रियासतकाल में उत्तराखंड की कालसी तहसील भी सिरमौर रियासत का हिस्सा हुआ करती थी। उस समय रियासत का भौगोलिक विस्तार काफी विशाल था।
ऐतिहासिक रूप से शाठी और पाशी समुदायों के बीच वर्चस्व को लेकर विवाद होते रहते थे। इन विवादों के निपटारे के लिए शाठी के चार चौंतरे बनाए गए थे। जब भी दोनों समुदायों के बीच कोई विवाद होता था तो चौंतरू निर्णायक भूमिका निभाते थे। इस तरह चौंतरों की व्यवस्था सामाजिक और पारंपरिक न्याय प्रणाली का महत्वपूर्ण हिस्सा रही है।
विज्ञापन

25 नवंबर से शुरू होने वाली शांत में चारों चौंतरों के चौंतरू शामिल होंगे। आयोजन के सिलसिले में मंगलवार को नेनीधार चौंतरे की ओर से एक प्रतिनिधिमंडल टिटियाना चौंतरे को निमंत्रण देने पहुंचा। चारों चौंतरों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में यह धार्मिक आयोजन पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें