फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: निजी के विद्यार्थी मेरिट में, सरकारी स्कूल बाहर

विज्ञापन
नौवा रैंक हासिल करने वाले एवीएन स्कूल नाहन के छात्र देवांश कश्यप का मुंह मीठा करती बहन देवाणी क
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

रिशिता ने प्रदेश भर में सातवां और देवांश, विक्रांत ने हासिल किया नौवां रैंक

शिक्षकों और अभिभावकों को दिया सफलता का श्रेय

सरकारी स्कूलों के प्रदर्शन पर सवाल

पंकज तन्हा

नाहन (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में जिला सिरमौर के निजी स्कूलों ने शानदार प्रदर्शन किया है। बोर्ड की मेरिट सूची में जिला के तीन मेधावियों ने स्थान बनाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वहीं इस बार सरकारी स्कूलों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा, क्योंकि टॉप मेरिट सूची में सिरमौर के किसी भी सरकारी स्कूल के विद्यार्थी को जगह नहीं मिल सकी।
कॅरिअर अकादमी स्कूल नाहन की छात्रा रिशिता सबरवाल ने 700 में से 693 अंक हासिल कर प्रदेश की मेरिट सूची में सातवां स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने 99 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। रिशिता की सफलता पर स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और परिजनों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

आदर्श विद्या निकेतन (एवीएन) स्कूल नाहन के छात्र देवांश कश्यप ने 700 में से 691 अंक प्राप्त कर प्रदेश में संयुक्त रूप से नौवां स्थान हासिल किया है। शिवा पब्लिक स्कूल बेहड़ेवाला के छात्र विक्रांत ने भी 691 अंक लेकर मेरिट सूची में संयुक्त रूप से नौवां रैंक प्राप्त किया है।
इन तीनों मेधावियों ने सफलता का श्रेय शिक्षकों, अभिभावकों के सहयोग और नियमित मेहनत को दिया है। स्कूल प्रबंधन ने भी विद्यार्थियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए इसे संस्थानों के लिए गौरवपूर्ण पल बताया।
विज्ञापन

12वीं में चमके थे सरकारी स्कूल
इस बार परीक्षा परिणामों में रोचक स्थिति देखने को मिली है। 12वीं के परिणाम में जिला से केवल सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी ही मेरिट सूची में स्थान बना पाए थे। इसके विपरीत 10वीं कक्षा के परिणाम में पूरी तस्वीर बदल गई। इस बार मेरिट सूची में जगह बनाने वाले तीनों विद्यार्थी निजी स्कूलों से हैं, जबकि सरकारी स्कूलों का कोई भी छात्र प्रदेश की टॉप-10 सूची में शामिल नहीं हो सका। सरकारी स्कूलों के प्रदर्शन में आई गिरावट शिक्षा विभाग के लिए चिंता का विषय बन गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें