फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: निजी बसों की मनमानी से नाहन में यातायात व्यवस्था बेपटरी

विज्ञापन
विज्ञापन
-नाहन गौरव विकास संस्था ने उपायुक्त से लगाई गुहार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन में निजी बसों की अनियंत्रित आवाजाही और चालकों की मनमानी के कारण शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। इस गंभीर समस्या को देखते हुए नाहन गौरव विकास संस्था ने कड़ा संज्ञान लिया है और जिला उपायुक्त को पत्र सौंपकर इस दिशा में तुरंत प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।
संस्था के अध्यक्ष सुधीरकांत रमौल ने का कहना है कि शहर के भीतर निजी बसें निर्धारित नियमों को ताक पर रखकर कहीं भी सड़क के बीचों-बीच सवारियां उतारने और चढ़ाने के लिए रुक जाती हैं। इसके कारण अन्य वाहन चालकों और आम जनता को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। संस्था ने विशेष रूप से बस स्टैंड से लेकर दिल्ली गेट तक के मुख्य मार्ग का हवाला देते हुए बताया कि यह क्षेत्र बेहद व्यस्त रहता है और बसों के बेतरतीब ठहराव आदि से यहां रोजाना जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन

संस्था के अनुसार, निजी बसों के इस अनियमित ठहराव से न केवल यातायात बाधित हो रहा है, बल्कि व्यस्त सड़कों पर अचानक बसें रुकने से हर समय किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। इससे स्थानीय नागरिकों और राहगीरों को भारी असुविधा हो रही है। इससे जनता में काफी रोष है। प्रशासन से इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग करते हुए संस्था ने सुझाव दिया है कि निजी बसों के लिए शहर के भीतर रुकने के स्थान स्पष्ट रूप से तय किए जाने चाहिए। पत्र के माध्यम से अनुरोध किया गया है कि बस स्टैंड के बाद केवल घुन्नूघाट और दिल्ली गेट जैसे प्रमुख स्थानों पर ही बसों को रुकने की अनुमति दी जाए। इसके लिए सख्त निर्देश जारी किए जाएं।
विज्ञापन

संस्था ने शिकायत की प्रतियां पुलिस अधीक्षक सिरमौर और क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी नाहन को भी भेजी हैं। रमौल उम्मीद जताई कि जिला प्रशासन जनहित में इस विषय पर व्यक्तिगत रुचि लेते हुए शीघ्र ही ठोस कार्रवाई करेगा ताकि नाहन वासियों को जाम की इस गंभीर समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें