नौहराधार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते विधायक विनय कुमार। संवाद
सचित्र
नौहराधार वार्ड से कांग्रेस के टिकट को तीन ने जताई दावेदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
नौहराधार (सिरमौर)। पंचायत भवन नौहरधार में रेणुका कांग्रेस की अहम बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता विधायक एवं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने की। बैठक में नौहराधार वार्ड-1 से कांग्रेस प्रत्याशी के चयन को लेकर चर्चा की गई। इस बैठक में भवाई भोज क्षेत्र से एक और नौहरा क्षेत्र से दो लोगों ने अपनी दावेदारी पेश की। इसमें सेवानिवृत्त शिक्षक मोहन लाल, सेवानिवृत्त बीईईओ रामकिशन और डॉ. नीरज शामिल हैं। रेणुका कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष तपेंद्र चौहान ने बताया कि कौन उम्मीदवार होगा इसका फैसला पांच मई को लिया जाएगा। बैठक में कई कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।