फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी बैंक में कार्यरत रितेश चौहान पांवटा साहिब से लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। राजगढ़ तहसील की ग्राम पंचायत कोटला मांगण का रितेश चौहान (30) दो दिन से लापता है। लापता युवक पांवटा के एक निजी बैंक में कार्यरत है जो पांवटा साहिब बस अड्डा के नजदीक ही किराये के कमरे में रहता था।
सीसीटीवी फुटेज में भी रितेश पांवटा साहिब में बस अड्डा के समीप एटीएम के बाहर नजर आया। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पिता अमर सिंह चौहान ने कहा कि उनका बेटा रितेश दो दिन से लापता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उससे लगातार संपर्क करने के प्रयास हो रहे हैं। बेटे की जगह-जगह तलाश भी की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। रितेश की गाड़ी और मोबाइल कमरे में ही है। इससे जांच टीम को लोकेशन खोजने में भी दिक्कतें आ रही हैं।
कालाअंब में भी रितेश सीसीटीवी में नजर आया है। थाना प्रभारी पांवटा साहिब अशोक चौहान ने बताया कि पुलिस जगह-जगह लापता की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें